शर्लिन-आदिल के ऐसे वीडियो देख गुस्सा हुए नेटिजंस

मुंबई : वह कई सालों से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनके बयान और हरकतें उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखते हैं। राखी की जबरदस्त लोकप्रियता के चलते हुए वह कई दफा टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ में आ चुकी हैं। राखी की निजी जिंदगी भी घटनाओं से भरी हुई है। राखी और उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है।

दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में जब आदिल जेल से वापस आए तो एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी का साथ छोड़कर आदिल से हाथ मिला लिया था। शर्लिन ने रक्षा बंधन पर आदिल को राखी भी बांधी थी। अब जो खबर सामने आई है उससे हर कोई हैरान है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शर्लिन, आदिल के साथ रेस्टोरेंट में मस्ती करती दिखीं।

वो कभी उनका चेहरा पकड़कर उन्हें किस करने की कोशिश करती दिखीं तो कभी उन्हें प्यार से मारती हुई नजर आईं। दोनों इस दौरान कोजी होते दिखे। वे खूब एंजॉय कर रहे हैं। इसके अलावा उनका एक और वीडियो सामने आया है। इसमें शर्लिन और आदिल रेस्टोरेंट से बाहर आते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हैं। आदिल इस दौरान शर्लिन को इयररिंग भी पहनाते दिखे। ऐसी हरकरतों को देख सोशल मीडिया यूजर्स उन दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई