राजनैतिक दलों को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर स्लॉट आवंटित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में राजनैतिक दलों को प्रचार के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर 630 मिनट का समय आवंटित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्लॉट आवंटन लॉटरी निकाली गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर 10 नवम्बर से 21 नवम्बर तक दीपावली (12 नवम्बर) को छोड़ कर 11 दिन प्रसारण होगा। दूरदर्शन पर प्रसारण का समय शाम 4:30 से 5:00 बजे और शाम 6:00 से 6:30 बजे तक होगा। आकाशवाणी पर शाम 5 से 5:30 बजे और शाम 7:30 से 8:00 बजे तक प्रसारण होगा। राजनैतिक दलों को 15-15 मिनट के स्लॉट में प्रसारण समय आवंटित किया गया। शेष रहे समय का आवंटन 5-5 मिनट और इससे कम अवधि के स्लॉट में 21 नवम्बर को किया गया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस को 189 मिनट, भाजपा को 187 मिनट, बसपा को 60 मिनट, आरएलपी को 54 मिनट, माकपा को 49 मिनट, आम आदमी पार्टी को 46 मिनट और एनपीपी को 45 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई