मुंबई में अंबानी परिवार ने जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने एंट्री मारी। इस दौरान सलमान खान से लेकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने अंदाज और ग्लैमरस लुक्स से इवेंट में चार चांद लगाए। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी जियो वर्ल्ड प्लाजा की लॉन्चिंग में पहुंचीं। इस दौरान श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली सिल्वर कलर के आउटफिट में बहुत कहर ढा रही थीं। यहां देखें जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट से जाह्नवी कपूर की तस्वीरें।
देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी स्पॉट हुई हैं और उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। दीपिका पादुकोण की ड्रेस से लेकर उनकी अदाओं ने फैंस का ध्यान खींचा है। दीपिका पादुकोण की अलग-अलग एंगल से कई तस्वीरें क्लिक हुई हैं और फैंस इन्हें पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे है





