रिलायंस रिटेल का जियो वर्ल्ड प्लाजा मुंबई में मंगलवार को बड़े धूम-धाम से लॉन्च हुआ है. लॉन्च के इंवेट में फिल्म अभिनेता सलमान खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, सनी देओल, सारा अली खान समेत तहत फ़िल्मी सितारे पहुंचकर रैंप वॉक किया. जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च के इन्वेंट में शामिल होने वाले सितारों का ड्रेस से लेकर चलने का स्टाइल काफी खूबसूरत रहा. रिलायंस रिटेल का जियो वर्ल्ड प्लाजा 31 अक्टूबर को लॉन्च होने के बाद आदमी के लिए 1 नवंबर से खुल जाएंगे. यह प्लाजा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर, द जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर और जियो वर्ल्ड गार्डन से जुड़ा हुआ है. जियो वर्ल्ड प्लाजा मुंबई के बीकेसी में खुला है. जो काफी बड़ा है. जियो वर्ल्ड प्लाजा में बेहतरीन कपड़े समेत 66 ब्रांड्स की शॉपिंग की जा सकेगी.






