उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वर्णरेखा नदी तट एवं दलमा के ईको सेंसेटिव जोन में अधारभूत संरचना निर्माण की जांच के लिए की बैठक*

*दो अलग-अलग 12 सदस्यीय जांच टीम गठित, 30 अक्टूबर से शुरू होगा सर्वे, 09 नवंबर तक रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देशक

दलमा के ईको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के किनारे अनाधिकृत आधारभूत संरचना निर्माण की जांच किए जाने के संबंध में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक की गई । बैठक में उक्त दोनों स्थलों के जांच को लेकर अलग-अलग 2 टीमें गठित की गई हैं जिसमें प्रत्येक टीम में 12 सदस्य शामिल हैं। सर्वे टीम 30 अक्टूबर से कार्य शुरू करेगी तथा 09 नवंबर तक जांच प्रतिवेदन समर्पित करेगी। जांच टीम कुल 7 बिंदुओं पर जांच करेंगी जिसको लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

*नदी के किनारे निर्मित संरचनाओं के सर्वे हेतु निम्नवत् टीम का गठन किया गया है-*

1. वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदुपर 2. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सरायकेला-खरसांवा 3. अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर 4. अपर समाहर्ता, सरायकेला-खरसांवा 5. नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर 6. क्षेत्रीय पदाधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आदित्यपुर 7. कार्यपालक पदाधिकारी, अ.क्षे.स., जमशेदपुर। 8. कार्यपालक अभियंता, सुवर्णरेखा नहर प्रमण्डल, जमशेदपुर। 9. महाप्रबंधक, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर। 10. अंचल अधिकारी, जमशेदपुर। 11. अंचल अधिकारी, मानगो 12. अंचल अधिकारी, चाण्डिल, सरायकेला-खरसावाँ

*दलमा के ईके सेंसेटिव जोन में सर्वे हेतु गठित टीम निम्नवत है।*

1. वन प्रमंडल पदाधिकारी, एलिफेंट कॉरिडोर, जमशेदपुर 2. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सरायकेला-खरसाँवा 3. अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। 4. अपर समाहर्ता, सरायकेला-खरसाँवा । 5. नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर। 6. क्षेत्रीय पदाधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आदित्यपुर । 7. जिला खनन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। 8. महाप्रबंधक, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर। 9. अंचल अधिकारी, मानगो । 10. अंचल अधिकारी, बोडाम। 11. अंचल अधिकारी, चाण्डिल। 12. अंचल अधिकारी, नीमडीह।

Leave a Comment