भाजपा नेता अभय सिंह ने विधायक सरयू राय से मुलाकात की

भाजपा नेता अभय सिंह जेल से निकलने के बाद पहली बार जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे और सरयू राय को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि जेल से निकलने के बाद यह अभय सिंह से औपचारिक मुलाकात है. अभी दुर्गा पूजा उत्सव है, इस दौरान एक-दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं और बधाई देने की प्रथा है. एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि अभय सिंह के साथ मेरे संबंध बहुत आत्मीय और पुराने हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा में एक दो नेता को छोड़ कर सभी से संबंध अच्छे हैं. मैं भले ही भाजपा में नही हूं, लेकिन अभी विचारों से भाजपाई ही हूं. वहीं अभय सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय का स्नेह, समर्थन, सहयोग मुझे बराबर मिलता रहा है. मेरे आंदोलन से गिरफ्तारी और जेल जाने तक सरयू राय मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई