भरत सिंह ने किया भालुबासा दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
जमशेदपुर 20 अक्टूबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी श्री भरत सिंह ने आज दुर्गा पूजा के छठे दिन जमशेदपुर के भालुबासा मुखी समाज द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह के साथ समाजसेवी शिव शंकर सिंह, राजेश सिंह, विक्की श्रीवास्तव, पंडाल कमेटी के अध्यक्ष परेश मुखी, सचिव मुजीम मुखी, विश्वनाथ मुखी, रामनाथ मुखी, राकेश मुखी, महेश मुखी, शत्रुघन मुखी, बबीता मुखी, छबी मुखी, डॉली नायक, बिंदिया मुखी के साथ समस्त मुखी समाज के लोग उपस्थित थे।







