भारतीय रेलवे से बड़ी खबर: दुर्गा पूजा में बढ़ने वाली है रेल यात्रियों की परेशानी, 23 से बदले जा रहे हैं कई ट्रेनों के मार्ग

भारतीय रेलवे से जुड़ी कई अहम खबरों में से एक वाराणसी जाने वाली कई ट्रेनें 23 अक्टूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ही जाएंगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि वाराणसी यार्ड में ट्रेनों के हैवी कंजेशन के मद्देनजर ट्रेनों को फिलहाल इसी रूट तक ही चलाया जाएगा। इसी के साथ 23 अक्‍टूबर से कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए जाएंगे। इससे त्‍योहार के मौके पर यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

वाराणसी जाने वाली कई ट्रेनें 23 अक्टूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ही जाएंगी। इनमें धनबाद होकर चलने वाली आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस भी शामिल है। बरकाकाना वाराणसी पैसेंजर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ही चलेगी। वाराणसी यार्ड में ट्रेनों के हैवी कंजेशन के मद्देनजर ट्रेनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलाया जाएगा।

इन तिथियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय तक चलेंगी ट्रेनें

19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आसनसोल से खुलने वाली 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी।

.20 से 24 अक्टूबर तक वाराणसी से खुलने वाली 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय से चलेगी।

.19 से 23 अक्टूबर तक बरकाकाना से खुलने वाली 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलेगी।

. 18से 23 अक्टूबर तक वाराणसी से खुलने वाली 03360 वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेगी।

ये ट्रेनें 23 से बदले मार्ग से चलेंगी

रेल यात्रियों की परेशानी दुर्गापूजा के दौरान फिर बढ़ने वाली है। रेलवे ने नवमी के दिन से गंगा-सतलज, दून और टाटा से अमृतसर जाने वाली जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन की घोषणा कर दी है। ट्रेनें वाराणसी से अयोध्या के बदले जंघई, प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएंगी और उसी मार्ग लौटेंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई