दुर्गापूजा की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी रांची में एक सौ से अधिक जगहों पर पूजा की जा रही है। राजधानी में 10 से अधिक ऐसे पूजा पंडाल हैं जो प्रमुख माने जाते हैं। हर साल की तरह ये पूजा पंडाल कुछ न कुछ सामाजिक संदेश देते हैं। इन पूजा पंडालों को आमजन के लिए खोल दिया गया है। कई पूजा पंडाल आज से खोल दिए जाएंगे।






