जमशेदपुरः कदमा स्थित रानीकुदार हिन्द क्लब श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी विशेष अतिथि के रूप में श्रीजमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो, दिनेशनंद गोस्वामी, अभय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के संयुक्त कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उसके साथ ही पूजा पण्डाल आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल एक पूजा के रूप में मनाई जाती है बल्कि यह असत्य पर सत्य की जीत एवं सामाजिक अत्याचार पर जीत का परिचायक यह पूजा वर्तमान समय में समाज के लिए भी एक संदेश है कि हम अपने जीवन में भी इसे चरितार्थ करते हुए समाज एवं देश के हित में कार्य करें। सभी अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि रानीकुदार के हिन्द क्लब न केवल कदमा बल्कि जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहाँ पूजा काफी विधि-विधान से की जाती है और यह पूजा कदमा के रानीकुदार एवं आस-पास के लोगों के आकर्षण केन्द्र बना रहता है।






