टाटा स्टील में प्लांट कंजर्वेशन बैंक का हुआ उद्घाटन

टाटा स्टील में प्लांट कंजर्वेशन बैंक का हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर, 17 अक्टूबर, 2023: टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में आज एक प्लांट कंजर्वेशन बैंक का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रुचि नरेंद्रन ने प्रोबाल घोष,
वाइस प्रेसिडेंट, शेयर्ड सर्विसेज, टाटा स्टील और कंपनी के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

इस प्लांट कंजर्वेशन बैंक में 1500 से अधिक संख्या में सीडलिंग्स और सैपलिंग्स को संग्रहित करने की क्षमता है। इन्हें कार्य क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण के लिए संग्रहीत किया जाएगा। यह बैंक ड्रिप-सिंचाई और एक मिस्टिंग डिवाइस से सुसज्जित है जो पर्यावरण के तापमान को नियंत्रित करने और भारत के विभिन्न पारिस्थितिक क्षेत्रों से लाए गए सीडलिंग्स और सैपलिंग्स के पोषण में भूमिका निभाता है।

Leave a Comment