Today Rashifal: इस राशि के जातक सावधानी से चलाएं वाहन, हो सकता है एक्सीडेंट, जानें 18 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि
समाज में परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में प्रगति करेंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, यह आपजे लिए सुखद साबित होगी. परिवार में विवाद हो सकता है.

वृषभ राशि
धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. व्यापार के नए अवसर खुलेंगे परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी परिचित का कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. यदि कोई नया काम शुरू करने के इच्छुक हैं, तो कदम आगे बढ़ाइए. सबकुछ लाभदायक सिद्ध होगा. विवाहित लोग अपने जीवनसाथी की तबियत का ध्यान रखें.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास शुभ नहीं है. आज व्यापार से संबंधित कोई बड़ा फैसला बिल्कुल भी न लें. वाहन चालक आज सावधानी बरतें, किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि
आज आपके शत्रु आप पर हावी रहेंगे, उनकी वजह से आपका कोई नुकसान हो सकता है. वर्कप्लेस के साथियों से करीबी बनाकर रखें, नहीं तो आपको ही नुकसान होगा.

कन्या राशि
आज आप किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं. बिजनेस में पार्टनरशिप रखने वाले लोगों को फायदा होगा. आर्थिक मामलों में वृद्धि मिलेगी. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

तुला राशि
यदि आप किसी नए काम में हाथ डालना छह रहे हैं तो आज स ही शुरू कर दें.रिश्तों में मधुरता आएगी. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि
आज आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं. मन बहु संतुष्ट नहीं रहेगा. आज किसी को पैसे भी उधार न दें. लंबे समय से चाली आ रही कोई समस्या जरूर खत्म हो सकती है.

धनु राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में रहेगा. नौकरीपेशे वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है. परिवार में कोई मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है.

मकर राशि
यदि आप किसी नए काम में हाथ डाल रहे हैं, तो अपने शत्रुओं से सतर्क रहें. कहीं भी बड़ा लेनदेन न करें. यदि यात्रा कर रहे हैं, तो सावधान रहें.

कुम्भ राशि
पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है. यात्रा पर जाने से बचें. जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा.

मीन राशि
परिवार से आज सहयोग की अपेक्षा न रखें, वे आज आपके काम का विरोध करेंगे. जिन लोगों की सेहत खराब है, उन्हें आज लाभ हो सकता है. आपका मन अध्यात्म की ओर लगा सकता है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई