select language:

दिल्ली को जहर परोस रहे हैं अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ले संज्ञान: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छठ के पावन महापर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली को जहर परोसने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की है।

buzz4ai

सोमवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ यमुना नदी का निरीक्षण करने के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने आरोप लगाया, “आज 16 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में कालिन्दी कुंज यमुना किनारे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ निरीक्षण किया, जो सोच नहीं सकते ऐसा बुरा हाल कर दिया है अरविंद केजरीवाल आप ने, ज़हर परोस रहे हो दिल्ली को। माननीय सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।”

वहीं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भी निरीक्षण की तस्वीरों को एक्स पर शेयर करते हुए आरोप लगाया, “आज कालिंदी कुंज घाट पर सांसद मनोज तिवारी के साथ यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल के सभी दावों की पोल खोली। थोड़े दिन बाद छठ का पावन त्यौहार आने वाला है और यमुना की ऐसी स्थिति अरविंद केजरीवाल की पूर्वांचल विरोधी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यमुना मां की यह दुर्दशा देखकर मन व्यथित होता है।”

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This