पैसे का गवन एवं कार्य में लापरवाही को लेकर
पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड समन्वयक सोनी कुमारी को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
पोटका : प्रखंड समन्वयक सोनी कुमारी द्वारा पिछले डेढ़ साल से पंचायत समिति सदस्यों द्वारा 15वीं वित्त आयोग के लिए योजनाओं को चढ़ाने के लिए पोर्टल पर दिया गया था | मगर सोनी कुमारी द्वारा योजनाओं को नहीं चढ़ाया गया | जिसके कारण 15 वीं वित्त आयोग के पैसे का खर्च अब तक नहीं हो पाया है | दूसरी और ₹9000 रुपये 15 वीं वित्त आयोग के पैसे को अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने एवं प्रमुख सुकूर मणि टुडू को इसकी जानकारी एवं उसके हस्ताक्षर के बिना किए जाने को लेकर पंचायत समिति सदस्यों में काफी नाराजगी देखी जा रही है | जिसको लेकर बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को मांग पत्र सौंपते हुए अभिलंब सोनी कुमारी को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए हटाने की मांग की है वही सोनी कुमारी से नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया एवं अभिलंब कार्रवाई करने की मांग की है | प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से उप प्रमुख उर्मिला समद, देवेन महतो, मंजू सरदार आदि उपस्थित रहे |






