रांची : शिक्षक अपने स्टूडेंट्स को ज्ञान देता है और उन्हें सही रास्ते पर चलने की शिक्षा भी देता है. लेकिन इसके ठीक विपरीप एक खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा से सामने आई है जहां 50 वर्षीय एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को अपने साथ भगा लिया है. इतना ही नहीं अब वह शिक्षक छात्रा के साथ अपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो उसके गांव वालों को भेज रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी 50 साल का शिक्षक मूलरूप से बहराइच जिले का रहने वाला है वह छात्रा का दूर का रिश्तेदार है. और गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था. बताया जा रहा है कि आरोपी का छात्रा के साथ एक पुराना अश्लील वीडियो वायरल हुआ जिसमें शिक्षक के साथ लड़की भी दिखाई दे रही है. फिलहाल उस वीडियो को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
परिजनों ने बताया कि टीचर के साथ जाते वक्त छात्रा ने घर से 30 हजार रूपए कैश, जेवरात और घर के सभी सदस्यों का आधार कार्ड भी ले लिया है. आरोपी टीचर पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि वह उनकी बेटी के साथ अपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर रहा है जिससे उनकी समाज में बदनामी हो रही है. परिजनों ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए हुए मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घर के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लेकर गई लड़की आपको बता दें, यह पूरा मामला गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव का है बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्रा को जुलाई महीने में ही घर से भगाया है जिसके साथ भागने के दौरान छात्रा ने घर से जेवर, कैश और घर के सभी सदस्यों का आधार कार्ड भी लिया है. छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बेटी को बहला-फुसलाकर लिया है. पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है.
गांव वालों को भेज रहा अश्लील वीडियो और फोटो-पिता पिता ने बताया कि हमारी लड़की 17 साल की थी. और वह कौशल मास्टर की स्कूल में पढ़ती थी. इसी साल 24 जुलाई को उसने लड़की को अपने साथ भगा लिया है. इसे लेकर मामला दर्ज करवाई गई है मगर सुनवाई नहीं हुई. उसे अब तीन महीने होने को है लेकिन अबतक पुलिस के हाथ खाली है. उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो गांव वालों को भेजकर वायरल कर रहा है जिससे सबके सामने उनकी बदनामी हो रही है. हमें न्याय चाहिए. हम कब तक इधर-उधर, यहां और वहां दौड़ते रहेंगे. इधर, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गाय है आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.






