महिला को स्म्मोहित कर लाखों की ठगी, जानें पूरा मामला

रांची: झारखंड में ठगों का कहर बढ़ता जा रहा है. ये हर बार नये-नये तरीकों से लोगों से ठगी करते हैं. अभी तक तो डरा-धमका कर ठगी किया करते थे. लेकिन ठगों ने इन दिनों एक बिलकुल नया तरीका ढूंढ़ निकाला है. गिरिडीह में एक महिला से ठगों ने सम्मोहित कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है. महिला को स्म्मोहित कर उससे लाखों की ठगी कर ली, गहने उतरवा लिए. हिप्नोटाईज कर दिया घटना को अंजाम महिला की प्राथमिकी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह जिले में एक महिला संग लगभग आठ लाख रुपये की ठगी की गई है. इन बदमाशों ने महिला से कहा कि उनके बच्चों पर बड़ा संकट आने वाला है. देवी-देवताओं के नाम पर सपने दिखाये साथ हं कष्टों से मुक्ति दिलाने का दावा कर अपने बातों में फंसा लिया. उसके बाद उसे सारे गहने पर्स में रखने को कहा. जिसके बाद महिला से पर्श लेकर अपने साथी को दे दिया. इसके बाद पलक झपकते हीं वह गायब हो गया. पुलिस ने बताया है कि यह छिनतई नहीं है, बल्कि सम्मोहन विधि से महिला को ठगा गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई