कैदी विश्वनाथ सोरेन की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने की जांच की मांग

झारखण्ड | घाघीडीह सेंट्रल जेल में हुए विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने जांच की मांग उठाई है. पहले परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की शिकायत से इनकार कर दिया था. अब एसएसपी कार्यालय में इस बावत आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी. विश्वनाथ के परिजनों ने जेल प्रशासन पर शक जाहिर करते हुए एसएसपी से मामले की जांच की मांग की है. परिजनों का कहना 30 सिंतबर को जेल प्रशासन ने सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है.

परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस में उन्हें बताया गया कि विश्वनाथ ने जेल की छत से कूदकर जान दे दी है. जब भी वे विश्वनाथ से मुलाकात करने जाते थे तो वह पैसों की मांग करता था. हालांकि, यह पैसे किसे देना है, यह पूछने पर वह कुछ भी बताने से इनकार करता था.

इसी को लेकर विश्वनाथ के परिजन को एसएसपी कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने विश्वनाथ की हत्या की आशंका जताई. साकची 5 दुकानों में छापा, नमूने जब्त आगामी त्योहार को लेकर मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने को साकची पुराना कोर्ट में कन्हैया सत्तू (विपिन कुमार), कन्हैया सत्तू (अजय कुमार), एसडीओ ऑफिस के सामने कन्हैया सत्तू (कन्हैया साव) के यहां छापेमारी कर नमूना लिया. विभाग को सत्तू में मिलावट की सूचना मिली थी.

इसके अलावा घाटशिला के दुर्गा मिष्ठान भंडार, जादूगोड़ा के सासती होटल में छापेमारी कर खीर कदम और रसगुल्ला का सैंपल लिया गया. ऑफिसर मंजर आलम ने बताया कि जब्त सत्तू और मिठाइयों के सैंपल प्रयोगशाला भेजा जाएगा. मिलावट की पुष्टि होने पर संचालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई