आजादनगर में घर का ताला तोड़ चार लाख के जेवरात की चोरी

झारखण्ड | सऊदी में पति था, पत्नी मायके में रह रही थी. इसकी भनक चोरों को लग गई और घर पर लाखों का हाथ साफ कर लिया. घटना मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 1 आलीशान टावर की है. यहां चौथी मंजिल पर रहने वाली अर्शी अशरफ के घर का ताला तोड़कर 4 लाख के जेवर की चोरी कर ली गई है. अर्शी असरफ रात घर पहुंची तो उसने दरवाजा का ताला टूटा देखा. अंदर कमरे की अलमीरा का लॉक टूटा मिला. जमीन व बेड पर जेवर के खाली डिब्बे थे. पलंग पर सामान बिखरा हुआ था. घटना की सूचना मानगो पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.

महिला ने बताया कि बच्चों की 10 पीस सोने की अंगूठी, बड़े की दो पीस अंगूठी, नाक व कान का सोने का जेवर समेत चांदी का जेवर ले गए. उनके पति तीन माह से सऊदी में नौकरी करने गए है. अकेले होने से वे बच्चों के साथ मायके आजादनगर में रह रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बाजार समिति से तेल की चोरी में तीन लोग गिरफ्तार परसूडीह पुलिस ने बाजार समिति के गोदाम से सरसों तेल चोरी करने के मामले में तीन लेागों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें खरीददार भी शामिल है. 83 हजार रुपये का तेल चारों ने 66 हजार में बेच दिया था. गिरफ्तार आरोपियों में परसूडीह निवासी राजा प्रसाद और सूरज यादव के अलावा चोरी का सामान खरीदने वाला बागबेड़ा निवासी बंसीलाल भी शामिल है. बंसीलाल व्यापारी है और उसकी अपनी दुकान है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सरसों तेल बरामद कर लिया है. वहीं, घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक को भी बरामद किया गया है. चोरी किए गए तेल की कीमत 83 हजार थी. इस संबंध में एक आरोपी अब भी फरार है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई