रिसालदार बाबा के दरबार में चादरपोशी करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उर्स मुबारक के अवसर पर आज हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के दरगाह पर चादरपोशी कर राज्य की उन्नति और सलामती की दुआ मांगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उर्स मुबारक के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर अकीदत के साथ चादरपोशी की। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास, सलामती, सुख -समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसालदार बाबा दरगाह सामाजिक सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक है । यह शांति, एकता, भाईचारा और प्रेम का पैगाम देता है। यह दरगाह वर्षों से हर धर्म और समुदाय के आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। इससे पूर्व दरगाह कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई