मेष राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा. पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा. बिजनेस करने वालों को फायदा मिलेगा. आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. यदि बीमार हैं, तो जल्द स्वस्थ होंगे.
वृषभ राशि
मेहनत के बल पर मुकाम पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए धैर्य बनाएं रखे. अपने निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें. परिवार में सदस्यों में चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाएं. बिजनेस कर रहे लोग मंदी के कारण परेशान होना पड़ सकता है.
मिथुन राशि
निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, सबको साथ लेकर चलेंगे. संतान की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुननी पड़ सकती है. घूमते-फिरते हुए जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें
कर्क राशि
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को बचत अच्छा लाभ मिलेगा. मेहनत से काम करके अपने से उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे. सहकर्मियों का साथ भी बना रहेगा.
सिंह राशि
विद्यार्थी शिक्षा के अलावा खेल प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं. अत्यधिक काम करने के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे. अपने अंदर की एक्स्ट्रा एनर्जी इधर-उधर के कामों में न लगाएं.
कन्या राशि
बुद्धि और विवेक से निर्णय लें. बड़ों से बातचीत करते समय अपनी बात अवश्य रखें, वरना आप पर कुछ फैसले थोपे जा सकते हैं. किसी भी यात्रा पर जाएं, तो पहले माता-पिता से आशीर्वाद लें. नए लोगों से मुलाकात होगी.
तुला राशि
दोस्तों में आपकी रुचि बढ़ेगी, नए संपर्कों से लाभ भी मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग सावधान रहें, माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा. संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करना होगा, वरना आ सकती है.
वृश्चिक राशि
बड़ों का सहयोग और सम्मान बनाए रखें. पुरानी परंपराओं को छोड़कर संतान की सोच पर आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं और व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
धनु राशि
दूर के किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. अविवाहितों के जीवन में नए व्यक्ति की दस्तक हो सकती है. महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे. करीबियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. बिना मांगे किसी को सलाह न दें. अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें.
मकर राशि
सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. जनकल्याण के कार्य में पूरी भागीदारी रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें, वरना रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है. संतान आपसे नए वाहन की खरीदारी के लिए जिद कर सकती है.
कुम्भ राशि
घर-परिवार के बड़े सदस्यों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें. राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग सावधान रहें.
मीन राशि
धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है, वेतन में भी वृद्धि होगी. एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्ति होगी. घर-परिवार में जोई आयोजन हो सकता है.






