टाटा से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट सहित पूरी जानकारी

टाटानगर से जल्द ही वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे खुलकर दिन के 1:50 के लगभग वाराणसी पहुंचेगी और 2:35 पर वाराणसी से खुलकर रात के 10:00 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन खुलने से टाटानगर में रहने वाले उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित उसके आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

टाटानगर-वाराणसी के लिए जल्द वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा । रेल सुत्रो की माने तो इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि रेलवे ने अधिकारी घोषणा नही की है ।लेकिन टाटा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर चक्रधरपुर के डीआरएम ने पिछले दिनो ट्विटर पर जानकारी दी थी ।
टाटा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस भी आठ कोच के होगा। प्रस्तावित टाटा -वाराणसी -टाटा वंदेभारत एक्सप्रेस का मार्ग पुरूलिया,बोकारो,गोमो,गया ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते होगा। टाटा से वाराणसी की दूरी 574 किलोमीटर की है और यह ट्रेन 7घंटा 50 मिनट मे इस दूरी को तय करेगी ।इस ट्रेन का औसत स्पीड 73.3 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।टाटा से वाराणसी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी।

पुरूलिया से 7.18 आगमन और 7.20 प्रस्थान ,बोकारो स्टील सिटी 8.23 आगमन और 8.25 प्रस्थान,गया 10.58 आगमन और 11.00 प्रस्थान बजे ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1.07 आगमन और 1.12 प्रस्थान और वाराणसी दिन के 1.50 मिनट मे पहुंचेगी। उसी प्रकार वाराणसी से दोपहर दोपहर 2.35 मे प्रस्थान करेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय 3.02 मे पहुंचकर 3.05 प्रस्थान ,गया -5.08 आगमन और 5.10 प्रस्थान ,बोकारो स्टील सिटी 7.38 आगमन और 7.40 प्रस्थान ,पुरूलिया8.32 आगमन और 8.34 प्रस्थान और रात के दस बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई