प्रेस विज्ञप्ति
प्राथमिक सं०-281/2023,दिनांक-07.10.2023,धारा-380 भा०द०वि०।
घटना का सारांश— दिनांक-03.10.2023 को वादी मो० अली अकबर ने दो मजदुर के द्वारा ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर में सामान शिफ्ट करने के दौरान उक्त दोनों मजदूरों के द्वारा घर से सोने के चैन एवं अंगूठी चोरी के आरोप में मानगों थाना कांड सं०-281/2023, दिनांक-07.10.2023,धारा-380 भा०द०वि० के अंतर्गत प्राथमिकी की दर्ज की गई। अनुसंधान के कम में वरिए पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के दिशा निर्देश में कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक,नगर पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं पुलिस अधीक्षक (मु०-1), पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के द्वारा अभियुक्त राहुल मान्डी एवं सूरज कुमार साव को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर निशानदेही से कांड में चोरी किया गया सोने का चैन एवं अंगूठी को बरामद किया गया तथा दोनों अभियुक्त को न्यायक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता—
1—राहुल मान्डी उम्र 24 वर्ष पिता- स्व० फिलिप्स मान्डी पता—दाईगुटु कोर्स रोड न०-02 सिंह के घर में भाड़ेदार थाना- मांगों जिला- पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।
2—सूरज कुमार साव उम्र- 24 वर्ष पिता- रतन साव पता-होम पाइप कल्याण नगर नदी के किनारे मुर्गा पाड़ा थाना— सीतारामडेरा जिला- पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।
बरामद सामानों की विवरणी
1—एक सोने का चैन
2—एक सोने का अंगूठी






