जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट का उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी एवं टाटा वर्क्रस यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संयुक्त रुप से किया.

टाटा स्टील द्वारा शनिवार को कदमा में केएफ1 फ्लैट के निकट जमीन पर जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट का उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी एवं टाटा वर्क्रस यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि यहां 5.1 एकड़ भूमि पर सिटी फॉरेस्ट का निर्माण किया गया है. यहां लगभग 38 हजार पेड़ पौधे लगाए गए है. इसका उद्देश्य आवासीय क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ ही लोगों के लिए हरा भरा वातावरण उपलब्ध कराना है. पूरे क्षेत्र को 3 जोन में बांटा गया है. तीनों जोन में पेड़ पौधे ही होंगे. जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट के अंदर एक तालाब भी आप सभी को देखने को मिलेगा. जहां बरसात के पानी को जमा किया जाएगा. वहीं फाउंटेन लगाया गया है ताकि नमी बरकरार रहे. वहीं तालाब में मच्छर के लार्वा को खाने वाली मच्छलीयां भी डाली जाएगी ताकि मच्छर के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके. इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई