जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने रोआम औद्योगिक क्षेत्र का किया स्थल निरीक्षण

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने रोआम औद्योगिक क्षेत्र का किया स्थल निरीक्षण, उद्यमियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

राज्य सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र के विकास में उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त

राज्य सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन मुसाबनी प्रखंड के रोआम में औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर कृतसंकल्पित है, उद्यमियों को जो भी अपेक्षायें जिला प्रशासन से है उसपर यथोचित कार्रवाई की जा रही है… ये बातें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुसाबनी प्रखंड के रोआम में स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही। उन्होने कहा कि जियाडा द्वारा 21 उद्यमियों को भखंड आवंटित किया गया है परन्तु स्थल निरीक्षण में सिर्फ दो उद्यमियों का कार्य प्रगति संतोषजनक पाया गया । मौके पर उन्होने भूखंड आवंटित अन्य उद्यमियों को भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण से राज्य सरकार का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा पलायन रोकना है । यहां के लोगों को रोजगार मिले, क्षेत्र का विकास हो इस दिशा में सभी उद्योगों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाना जरूरी है। उन्होने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक माह इसमें कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उद्यमियों ने ड्रेनेड, बिजली, सड़क को लेकर मामले संज्ञान में लाया है, इन सभी पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है । इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, जिला खनन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा जियाडा के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने एचसीएल के सुरदा माइंस का किया भ्रमण

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एससीएल के सुरदा माइंस देखने पहुंचे । इस दौरान वे जिला प्रशासन की टीम के साथ माइंस के अंदर जाकर कार्यप्रणाली को देखा। प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के क्रम में उन्होने कहा कि माइंस के अंदर जाने का अनुभव काफी अलग था, यह एतिहासिक माइंस इस जिले में है जिससे कई लोगों को रोजगार भी मिला है। उन्होने एचसीएल प्रबंधन को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग को लेकर आश्वस्त किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई