बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई,

नए एसएसपी शहर के जाम को लेकर एक्शन में, बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई, ऑटो चालकों को हिदायत देकर छोड़ा.. अब रोज होगी करवाई

जमशेदपुर की सड़कों पर लगने वाले जाम और आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर से जमशेदपुर पुलिस एक्शन मोड में है. जहां बुधवार को एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. साथ ही जहां-तहां बेतरतीब पार्किंग करने वाले लोगों को नसीहत देकर दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार का मौसम है, लोग खरीदारी करने बाजार आ रहे हैं. मगर बेतरतीब पार्किंग और जहां-तहां अवैध रूप से फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग सड़क को जाम कर रहे हैं.
फिलहाल उन्हें नसीहत दी गयी है. विशेष तौर पर ऑटो चालकों को हिदायत दी गयी है. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी ऑटो चालकों से वार्ता कर उनसे सहयोग की अपील करें, अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जमशेदपुर पुलिस के इस कार्रवाई के बाद ऑटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई