पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

*माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की गई । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तथा अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।

बैठक में स्लुइस गेट क्षतिग्रस्त होने के कारण कदमा के रामजनमनगर में कई घरों के जलजमालव से प्रभावित होने की समस्या पर जुस्को प्रतिनिधि से कारण पृच्छा की गई। कंपनी प्रतनिधियों ने बताया कि पिछले वर्ष स्लुइस गेट की मरम्मती कराई गई है, पुन: जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । नए केबल बिछाने के दौरान सड़क खराब होने की शिकायत पर संबंधित संवेदको को प्रशासन से एनओसी लेने की प्रकिया के बाद ही किसी भी तरह के कार्य करने का निर्देश दिया गया तथा एनओसी के शर्तों के अनुपालन की बात कही गई ।

शास्त्रीनगर के विस्थापित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन एवं जुस्को प्रबंधन को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। स्वर्णरखा नदी तट के सौंदर्यकरण कार्य में तेजी लाने, मरीन ड्राइव में कचड़ा डंपिंग रोकने के लिए कार्ययोजना पर कार्य करने, मानगो में जर्जर बिजली के तारों को बदलने तथा मानगो में पेयजल किल्ल्त की समस्या को दूर करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया गया । पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मानगो बगानशाही में Low Lying क्षेत्र होने के कारण निर्बाध पेजयल आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही, इस बाबत राज्य मुख्यालय से पत्राचार किया गया है।

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर ठोस कदम उठाने का निदेश दिया गया। उन्होने सीसीटीवी अधिष्ठापन की समीक्षा कर कार्ययोजना बनाते हुए बेहतर क्लालिटी के सीसीटीवी लगाने की बात कही। नशाखोरों एवं नशा सामग्री विक्रेताओं पर विशेष रूप से लगाम लगाने के निदेश दिए। उन्होने वरीय पुलिस अधीक्षक को कपाली एवं आदित्यपुर से सटे क्षेत्रों में सरायकेला खरसावां की पुलिस से समन्वय कर नशाखोरी पर रोक लगाने के निदेश दिए साथ ही हब्बा-डब्बा, मटका सट्टेबाजों पर भी कार्रवाई का निदेश दिया। शहर में लगे अवैध होर्डिग को हटाने को लेकर नगर निकायों को कार्रवाई का निदेश दिया गया ।

बैठक में डीसीएलआर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, पेयजल एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित