काजू हलवा से लेकर शेक तक, करवा चौथ के लिए बनाएं ये डिशेज

काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। कई तरह की रेसिपी से लेकर मिठाई बनाने के लिए काजू का इस्तेमाल किया जाता है। काजू से न सिर्फ काजू कतली बनाई जाती है बल्कि हलवा, खीर, शेक और बर्फी समेत कई दूसरी डिश इससे बनाई जाती है। करवा चौथ का महापर्व आने वाला है, जो कि सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद एवं पति की पूजन के बाद ही व्रत खोलती है।

करवा चौथ के व्रत में महिलाओं को भरपूर एनर्जी की जरूरत होती है ऐसे में काजू एनर्जी के लिए बढ़िया ड्राई फ्रूट है। इसलिए आज हम आपको काजू से बनने वाली 3 रेसिपी के बारे में बताएंगे। काजू हलवा काजू हलवा बनाने के लिए काजू को बारीक काट लें। अब धीमी आंच पर काजू को पैन या तवे पर पांच मिनट के लिए भून लें। काजू भूनने के बाद एक बर्तन में दूध डालकर गर्म होने दें। जब दूध में उबाल आ जाए तो चीनी डालकर चलाते रहें। दूध जब गाढ़ा हो जाए तो उसमें भुने हुए काजू को पीसकर मिलाएं। केसर के धागेऔर इलायची पाउडर डालकर काजू को हलवा की कंसिस्टेंसी में आने तक पकाकर खाने के लिए सर्व करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई