एकलौते गांधी आश्रम में मनाई गई गांधी जी की 154वीं जयंती

पलामू। पलामू प्रमंडल के एकलौते गांधी आश्रम जिले के नावाबाजार के कंडा में हर्षाेल्लास के साथ गांधी जी की 154वीं जयंती मनायी गई। आश्रम अध्यक्ष युगेश्वर साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरूआत में सबसे पहले आश्रम प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग होते हुए पुनः आश्रम प्रांगण में आकर समाप्त हुई। आश्रम में बनी गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी जी का प्यारा भजन रघुपति राघव राजा राम सामुहिक भजन गाकर, जयकारा लगाई गई।

buzz4ai

इसके पश्चात सभी लोग स्वतंत्रता सेनानी चौक पहुंचे और दस स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुनः आश्रम प्रांगण में सभी का आगमन हुआ। यहां मुख्य अतिथि मुखिया नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता शंकर यादव, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान, पूर्व मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता, आश्रम अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने की बात कही। मुखिया ने कहा कि हम सबों को राष्ट्रपिता एवं स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही आश्रम का कैसे विकास हो, इस पर सभी ने चर्चा की।संचालन कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर राम ने किया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

दिनांक-14.05.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में यातायात पुलिसकर्मियों को धूप और लू से बचाव के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल के द्वारा छाता, टोपी, सनग्लास एवं गमछा का वितरण किया गया