Mangal Gochar in Tula: मंगल का तुला राशि में गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा भूचाल, 43 दिनों तक रहें सावधान

वृषभ राशि (Taurus)
मंगल के तुला राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां आ सकती है. 43 दिनों तक आपको सावधान रहने की जरूरत है. किसी को भी बिना वजह सलाह देने से बचें, विवाद हो सकता है. परिवार के लोगों की तरफ से कोई बुरा समाचार मिल सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
मंगल के तुला राशि में गोचर से कर्क राशि के जातकों के जीवन में भी परेशानी आ सकती है, व्यापारी वर्ग मुनाफा नहीं मिलने की वजह से परेशान रहेंगे. घर में भी किसी से विवाद हो सकता है, क्रोध करने से बचें. 43 दिनों तक आपको वाहन चलाने के दौरान भी सावधानी बरतनी चाहिए, ज्यादा तेज गाड़ी चलाने से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को मंगल गोचर के दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत है, बिना वजह तनाव हो सकता है. पड़ोसियों को किसी भी तरह की सलाह देने से बचें, झगड़ा हो सकता है. मंगल गोचर का असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिल सकता है, लापरवाही करने से बचें. कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें.

धनु राशि (Sagittarius)
मंगल के तुला राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है, ये समय आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है. दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी काम को करने का प्रयास करें, सफलता मिलने की संभावना है. भगवान हनुमान की अराधना करने से आपकी मुश्किलें कम होंगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित