प्रेस विज्ञप्ति
——————–
आज स्वदेशी जागरण मंच ने गांधी जयंती पर स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता सम्मान समारोह का आयोजन तुलसी भवन में किया जिसमें 3 युवा उद्द्यमियों को मंच ने उनके सफल स्टार्टअप के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, संचालन अभियान के जिला समन्वयक पंकज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मंच की जिला संयोजिका राजपति जी ने किया।
उन्होंने अपने उद्ययम के बारे में अपना अनुभव कथन किया। संजीव माथुर ने मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी।वर्ष 2015 से वे कार्यरत हैं और इस छेत्र में मशरुम से बने विभिन्न व्यंजन जैसे मशरुम अचार, मशरुम चिप्स, मशरुम पाउडर इत्यादि जैसे सामानों का बिक्री कर रहे है साथ ही उसे बनाने का ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।
राजीव शर्मा ने आर्गेनिक परफ्यूम के बारे में जानकारी दिया। आज जो भी रूम फ्रेशनर्स हमारे देश मे उपलब्ध है उनमे हानिकारक केमिकल्स पाए जाते है। इनका प्रोडक्ट प्राकृतिक है जिससे कोई नुकसान नही होगा।
आदित्य सिन्हा ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दिया और उनका व्यापार पौधरोपण से संबंधित है। आज भारत मे कुल 350 करोड़ पेड़ है और हर साल 80 करोड़ वृक्ष काटे जाते है। तो इस गैप को भरने हेतु पौधरोपण का विभिन्न कार्यक्रम अनेक संगठन चलाते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग जो उन अभियान में समय के अभाव में नही जुड़ पाते हैं उनकी कंपनी कलोरोफिल उनके लिए पौधरोपण का काम करती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बंदे शंकर सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार सभी लोगों को रोजगार नहीं दे सकती है।
इसलिए हमारे यूवा को अपने क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रख कर नये उद्यम सुरू करने की ओर आगे आना चाहिए। इससे रोजगार के नये अवसर बढेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर विभाग के प्रचारक सत्यप्रकाश जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश आदि काल से आत्मनिर्भर रहा है, हमारे यहाँ कोई बेरोजगार नहीं था। कार्यक्रम में अमलेश झा और श्रीमती मंजु ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में लगभग 80 लोग उपस्थित थे। सर्वश्री जे के एम राजु, राजकुमार साह, के पी चौधरी, बबलु नायक, डॉ अनिल राय, संजीत सिंह, मुकेश ठाकुर, अशोक कुमार, बिकाश सहनी, कंचन सिंह, गुरजीत सिंह, अभिषेक बजाज,बबलू नायक, बंदना साहु, दुर्गा सैनी, शारदा सिंह इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।






