देश भर में “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

देश भर में “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत टाटानगर स्टेशन में भी सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर रेलवे कर्मियों के साथ-साथ जमशेदपुर लायंस क्लब, गायत्री क्लब, जेएसआर ऑन व्हिल्स समेत कई संस्था और स्काउट गाइड्स भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में सभी को शपथ दिलाई गई जिसके बाद स्टेशन परिसर के आस-पास प्रभात फेरी निकाली गई. इस दौरान पौधारोपण भी किया गया. मौके पर मौजूद सिनियर डीईई (टीआरएस) विनोद कुमार ने कहा कि लोग शरीर को साफ रखकर शरीर को बिमारियों से दूर रखते है तो क्यों ना हम यह काम उस जगह के लिए भी करें जहां हम काम करते है. हमारा जो कार्यस्थल है उस इलाके को भी हमें साफ-सुथरा रखना चाहिए. इससे ना कि एक स्वच्छ वातावरण रहता है बल्कि लोग खुद में अच्छा महसूस करते है. स्वच्छता को किसी पखवाड़ें की जरुरत नहीं है. सभी सफाई को हर दिन करे. हर आदमी इसमें श्रमदान करेगा तो इस अभियान की जरुरत नहीं पड़ेगी. लोग सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे. मौके पर सिनियर डीईई (टीआरएस) के अलावा स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश सिंह, सीई अंजनी राय, डिप्टी डायरेक्टर एके लिंका और ओमकार समेत कई कर्मी मौजूद रहे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई