टेल्को टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया गया

टेल्को टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया गया

स्वच्छ भारत अभियान के तहत टाटा मोटर्स द्वारा वर्क्स एंड टेल्को टाउनशिप में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

श्री रवींद्र कुलकर्णी, प्रमुख-जमशेदपुर प्लांट, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ रविवार 01.10.2023 को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के लिए “श्रमदान” में शामिल हुए।

टेल्को कॉलोनी के हुडको लेक में 100 से अधिक कर्मचारी परिवार के साथ एकत्र हुए। हुडको झील में फेंके गए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए कर्मचारियों ने स्वेच्छा से काम किया। अभियान में झील से करीब 25 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया है।

यह अभियान टाटा मोटर्स प्लांट, हुडको लेक, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, रिवर व्यू एन्क्लेव और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में चलाया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित