डाटा एन्ट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

गरियाबंद। भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए 8 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु 10 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद ने बताया कि केन्द्र संचालन के लिए मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक जैसे पदों में संविदा भर्ती की जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट व महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित