विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का नगर आगमन आज (29 सितम्बर को)
विहंगम योग संत समाज के 100 शताब्दी समारम्भ महोत्सव 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपूज्य संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रव्यापी “संकल्प यात्रा”,जय स्वर्वेद कथा (कश्मीर से कन्याकुमारी) हेतु जमशेदपुर में आयोजन आज 29 सितम्बर को संध्या 5 बजे से टैगोर अकादमी सभागार, साकची में किया गया है।
जिसमें शहर के संभ्रांत सदस्यों के मध्य संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के द्वारा दिव्यवाणी, संगीतमय स्वर्वेद कथा होगी।
ज्ञात हो कि संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज राज्य अतिथी के रूप में 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक झारखण्ड के क्षेत्रों में परिदर्शन एवम संकल्प यात्रा, दिव्यवाणी हेतु पधार रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु टाटा संत समाज के सदस्य सहयोगी लगे हुए हैं।






