मारपीट गाली गलौज तथा जान से मारने के संबंध में केस दर्ज करने की मांग

सेवा में;

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महोदय जी
जिला पूर्वी सिंहभूम , जमशेदपुर

विषय :- बार बार मारपीट गाली गलौज तथा जान से मारने और जबरन घर में घुसकर घर हड़पने के संबंध में

महाशय :- निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं सुमन देवी उम्र 36 वर्ष पति अजीत सिंह चंद्रवंशी पता – ग्वर्धन बाबा मंदिर गाडाबासा थाना
बागबेड़ा पूर्वी सिंहभूम कि रहने वाली हूं हमारे पति अजीत सिंह चंद्रवंशी 250000 लाख रूपए में रासबिहारी रवानी से खटाल
का खाली जमीन लिए थे कोर्ट में एग्रीमेंट करा कर और हम लोग करीब 1 वर्ष से घर बना कर रह रहे हैं। अब अचानक
बगल का पड़ोसी रासबिहारी रवानी तथा उनका पूरा परिवार रोज गाली गलौज मारपीट तथा हमारे पति को जान से मारने और
हमारे बच्चों को उठा लेने की धमकी दे रहा है उन लोग के उपर पहले से ही कई केस न्यायालय में चल रहा है हम पहले भी
बागबेड़ा थाना में आवेदन दे चुके है पर उन लोग के उपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है। हमारे पति ठेका मजदूरी
में काम करते है। रासबिहारी का परिवार बहुत बड़ा है हम लोग उन लोग से नहीं लड़ सकते है। वह लोग कभी भी हमारे
परिवार के ऊपर हमला कर सकते है। अतः श्रीमान से मैं निवेदन करती हुं कि मेरे द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करने
की कृपा करें।

आपकी विश्वासी
सुमन देवी

दिनांक – 26-09-2023
मो. – 8271804008

Leave a Comment