करमा बाजार में किया गया नुक्कड़ सभा का आयोजन

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के तत्‍वावधान में 8 अक्टूबर को चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। इसमें स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर आवाज बुलंद की जाएगी।

सभा को लेकर संजय मेहता और बरही विधानसभा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर यादव ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करमा बाजार में नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरूक किया गया। सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आने का आमत्रंण दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई