30 तक भारी बारिश का अलर्ट, आज इन इलाकों में बरसेगा पानी; गांधी जयंती पर कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में 30 सितंबर से लेकर अगले महीने के पहले सप्ताह तक कई इलाकों में जमकर पानी बरसेगा। आज उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने के आसार हैं। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती को भी प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी। हालांकि इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
झारखंड के कई इलाकों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में रांची समेत चतरा, गिरिडीह, गुमला और लोहरदगा के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड में देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक के अनुसार, 29 सितंबर को उत्तरी अंडमान क्षेत्र से सटे इलाके में लो प्रेशर एरिया बनने की वजह आने वाले दिनों में झारखंड में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

30 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी
अंडमान सागर में बन रहे लो प्रेशर के प्रभाव से 30 सितंबर से अगले महीने के पहले सप्ताह तक कई स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। आज भी राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

28 और 29 सितंबर को भी बारिश के आसार
28 और 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी।

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर भी प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने 27 से 30 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित