सिंहभूम चैंबर चुनाव में टीम मुनका-केडिया को मिली भारी जीत

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढ़ग संपन्न हो गया. इस दौरान कुल 639 लोगों ने मतदान किया. वहीं 1059 लोगों ने रिमोट वोटिंग के माध्यम से मतदान किया. कुल 1698 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया. मतगणना के पश्चात चुनाव अधिकारियों ने रिजल्ट की घोषणा की. चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष के रूप विजय आनंद मुनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, सचिव पीआरडब्लू लिप्पू शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) को विजयी घोषित किया गया. कुछ चीज को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. लेकिन चुनाव अधिकारियों ने लोगों को समझाया.।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित