साथ ही जुलूस में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के लिए तंजीम अहले सुन्नत की ओर से दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.श्रद्धालुओं और अकीदतमनदो से भारी संख्या में जुलूस में शामिल होने की अपील की गई है.इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.यह जानकारी जुलूस की आयोजक संस्था तंजीम अहले सुन्नत जमात के उलेमा-ए-कराम द्वारा धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई.इस अवसर पर तंजीम के जनरल सेक्रेटरी प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी ने बताया कि इस साल भी नबी की शान में शानदार और भव्य 14वां मुत्ताहिदा जुलूस-ए मोहम्मदी (संयुक्त जुलूस-ए-मोहम्मदी) निकाला जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.जुलूस में अमन का पैगाम देने वाली हदीसों का प्रदर्शन,इस्लाम की शिक्षा,देश-प्रेम की छवि नजर आएगी,मस्जिदों,मदरसों और गली मोहल्लों में नबी की शान में लिखे बैनर लगाए गए हैं और आकर्षित सजावट की गई है.जनता से अपील की गई है कि खाना-तोहफे बांटने के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी सामग्री भी बांटें.जुलूस का नेतृत्व उलेमा-ए-कराम करेंगे
जो सबसे आगे होंगे और उनके पीछे लोग जुलूस में चलेंगे.500 से अधिक वोलेंटियर(सेफ्टी टी शर्ट एवं आईडी कार्ड )जुलूस और यातायात व्यवस्था में सहायता करेंगे, दूसरों को तकलीफ ना हो इसका विशेष ख्याल रखेंगे। वहीं,एम्बुलेंस और जरूरी गाड़ियों के लिए रास्ता तुरंत छोड़ा जाएगा.जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की गई है टेलर, डीजे साउंड सिस्टम को लेकर नहीं आए.साथ ही जुलूस में गैर शरई कामों यहां तक की नकली तलवार आदि के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है.
तंजीम अहले सुन्नत जमात के द्वारा जारी दिशा निर्देश
1. 500 से अधिक वोलेंटियर(सेफ्टी टी शर्ट और आईडी कार्ड)जुलूस और यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे। दूसरों को तकलीफ नहीं हो इसका ख्याल रखेंगे.एम्बुलेंस और जरूरी गाड़ियों के लिए रास्ता तुरंत छोड़ा जाएगा।
2. तंजीम के अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है के बाइक, छोटी गाड़ियां जुलूस के पेछे रहेंगे.
3. जुलूस में सबसे आगे उलेमा-ए-करमा रहेंगे उसके पीछे आवाम रहेगी.
4. मानगो गांधी मैदान के पास रोड नं 1 के सामने बैरियर लगाया जायेगा.
5.जुलूस-ए मोहम्मदी में शामिल उलेमा-ए-करमा मानगो साकची के नर्सिंग होम एमजीएम अस्पताल,एमटीएमएच में भर्ती मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ करेंगे.
6.तंजीम के अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है के जुलूस में टेलर,डीजे साउंड सिस्टम को लेकर नहीं आए.
7. बाइक,छोटी बड़ी गाड़ियों के लिए बीएमसी ग्राउंड परिसर में पार्किंग होगी.
8.छोटी गाड़ियों जुलूस के समाप्ति के बाद M2 गोलचकर से मुड़ कर जिस रास्ते से जुलूस आई है वापस उसी रास्ते से अपने स्थानों पर जाएगी.
9.28 सितंबर 2023 को सुबह 8:30 बजे के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी मानगो गांधी मैदान से शुरू करने का निर्णय लिया गया है.मानगो में रहने वाले तमाम लोगों से अपील की गई कि वह गांधी मैदान में दिए गए समय पर पहुंच जाएं ताकि जुलूस वहां से रवाना किया जा सके,12:00 बजे साकची आमबागान मैदान में उलेमा-ए-करमा की तकरीर के बाद जुलूस सकची गोलचककर से बढ़कर स्टेट माइल रोड,जुस्को ऑफिस गोलचकर से होते हुए सीधा धातकीडीह सेंटर मैदान पहुंचेगा जहां उलेमा ए कराम की तकरीर,सलातो सलाम, दुआ के बाद जुलूस का समापन होगा.
10. परसुडीह.मगदमपुर,जुगसलाई के जुलुस बिस्तुपुर मुखे रोड से होते हुए धातकीडीह के तरफ पहुचेंगे.टेल्को, गोलमुरी,साक्ची शास्त्री नगर,सोनरी, धतकीडीह,बिष्टुपुर,रामदास भट्टा, न्यू रानी कुदर के जुलुस सीधे आमबगान मैदान में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होंगे.
11.ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धतकीडीह की मक्का मस्जिद में जोहर की नमाज की दो जमात होंगी.पहली जमात दोपहर 1.00 बजे और दूसरी जमात दोपहर 2.30 बजे होगी।
12,पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम के जन्मदिन ‘ईद मिलादुन नबी के शुभ अवसर आम छुट्टी रखें और खुशियों का इजहार करें.
13.ईद मिलादुन नबी के दिन मुस्लिम समाज के लोग अपने कारोबार और दुकान को बंद रखें.
14. जो लोग मोटरसाइकिल,छोटी गाड़ियों को लेकर जुलूस में शामिल हो रहे हैं वह तमाम गाड़ियों को पैदल चलने वाले आवाम के पीछे रखेंगे और आगे आने का प्रयास नहीं करेंगे.नौजवानों को शक्ति के साथ मना किया रहा है की मोटरसाइकिल से स्टंट वगैरा ना करें और मोटरसाइकिल पर दो ही लोग सवार होकर दिए गए रूट पर ही अपने गाड़ियों को जुलूस के साथ आगे बढ़ाएंगे.
15.तंजीम के जानिब से जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए मानगो गांधी मैदान में पीने का पानी, साकची आम बागान मैदान,धतकीडीह समुदायिक मैदान में लंगर और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी.






