खूंटी: दिन में जानवर के खेत में चले जाने को लेकर विवाद, रात में किसान की गोली मारकर हत्या

झारखंड के खूंटी में खेत में जानवर के घुस जाने को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दिन में भेड़ के खेत में फसल खा लेने को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद आरोपी ने रात को गेट खुलवा कर पड़ोसी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड के खूंटी में पालतू जानवर द्वारा खेत में फसल खाने के बाद हुए विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उस हथियार को भी जब्त कर लिया है जिससे हत्या को अंजाम दिया गया था.
हत्या की जानकारी देते हुए खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को नारायण सिंह मुंडा नाम के किसान की हत्या हुई थी. इस हत्या की जांच के लिए खूंटी एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था. 
जांच के क्रम में पता चला कि आपसी विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि मंगरा हस्सा और मृतक नारायण सिंह मुंडा पड़ोसी हैं और दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित