जामताड़ा पुलिस ने आसमान से पैसा टपकाने के नाम पर ठगी करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस आरोप के पास से नकदी समेत कई फोन और डेबिट कार्ड (Debit Card) भी बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. झारखंड की जामताड़ा पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले दो ठग बाबाओं को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के नाम राहुल शर्मा और पवन शर्मा हैं. दोनों फरीदाबाद जिल के बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस को इनके पास से नकदी, कई मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड (Debit Card) भी बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियो से पूछताछ की जा रही है.
दरअसल, नारायणपुर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लोगों को रुपये तिगुना करने का झांसा देकर ठगी का काम किया जा रहा था. आरोपी राहुल शर्मा और पवन शर्मा लोगों को बताते थे कि उन्हें सिद्धि प्राप्त है, जिसकी मदद से वह लोगों के रुपये तिगुने कर देते हैं. झांसे में आए लोगों से दोनों मोटी रकम लेते थे. इसके बाद आसमान से पैसों की बारिश होने का दावा करते थे.






