झारखंड में करम डाली विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटनाएं हुई है। इन दोनों घटनाओं में धनबाद में दो और चंपारण में तीन लोगों की डूबने से मौत की खबर है। चौपारण में एक लाश मिल चुकी है जबकि दो बच्चियां अब भी लापता हैं। दोनों घटनाएं करमा डाली विसर्जन को दौरान घटी है।
तीन बच्चियों की मौत करम डाली को बहाने नदी गई। छह युवतियां नदी में डूब गयीं। तीन युवतियों को किसी तरह बाहर निकाला गया जबकि तीन बच्चियां नदी में बह गयीं। एक युवती का शव निकाला गया है जबकि दो अब भी लापता हैं। जैसे ही बच्चियां नदी में डूबने लगी वहां मौजूद बच्चों ने जोर – जोर से चिल्लाकर मछुआरों को बुलाया जिससे तीन की जान बच सकी। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है उनकी तलाश की जा रही है। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के बच्छई पंचायत के ग्राम ओबरा में यह घटना घटी है।
दोनो के शव को माटीगढ़ा ले जाया गया। शव घर पहुँचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की खबर पाकर बाघमारा विधायक ढुलु महतो उनके घर पहुँचे।विधायक ने कहा कि स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन की सीधी जिम्मेदारी रहती है कि माटीगढ़ा डैम के रखरखाव और खासकर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था हो,पर बीसीसीएल प्रबंधन के उदासीन रवैया कई लोगों की जान ले चुका है। साथ ही यह भी कहा कि बाघमारा सीओ से वार्ता हुई है,उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधान के अनुसार दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की राशि मुआवजा प्रदान की जाएगी।






