रांची : झामुमो केंद्रीय कार्यालय में झामुमो महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान पर चर्चा के साथ राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश मिला। बैठक में
पूर्व संसद सुमन महतो , मंत्री जोबा माझी , घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन, चाईबासा विधानसभा के विधायक दीपक बिरवा , बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती , ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सबिता महतो गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी , सगेन पूर्ति , विनोद डे ,आदि शामिल थे।






