गोवंश तस्करी में जब्त कंटेनर पहुंचा गौशाला, 40 गोवंश में से 25 मृत मिले

बाघमारा। कतरास स्थित गंगा गोशाला में गोवंश तस्करी में पकड़ा गया कंटेनर भेजा गया. जिसमें 40 गोवंश तस्करी में जब्त किया गया था. इन 40 में से 25 गोवंश मृत उतारे गए और दर्जन भर गोवंश जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. जब्त कंटेनर को तोपचांची पुलिस ने जब्त कर गंगा गौशाला को सौंपी है. गंगा गोशाला के व्यवस्थापक महेश खंडेलवाल और विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा दल प्रमुख कमलेश सिंह द्वारा गंभीर जानवरों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. वहीं इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए गो रक्षा दल प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार को इन मामलों के लिए बना झारखंड गोवंश हत्या निषेध अधिनियम को सख्ती से लागू करना होगा. ताकि इन गोवंश तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित