अनुपमा: बार्क इंडिया ने एक बार फिर से इस साल के 37 वें विकेंड की टीआरपी लिस्ट दर्शकों के लिए शेयर कर दी है. बता दें, इस बार भी दर्शकों के फेवरेट सीरियल ‘अनुपमा’ ही टॉप लिस्ट में हुआ शामिल, ‘अनुपमा’ (Anupamaa) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं, इस लिस्ट में टॉप-5 में कई सीरियलों ने अपनी जगह बनाई है. आइये बताते है कि कौन-सा सीरियल है किस नंबर पर…
सीरियल की हर सप्ताह टीआरपी लिस्ट जारी की जाती है. हर हफ्ते फैंस सीरियल की टीआरपी लिस्ट का इंतजार करते हैं. फैंस के साथ-साथ शो के मेकर्स और स्टार कास्ट को भी अपने शो की टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. वहीं ‘बार्क इंडिया’ ने 37वें विकेंड की लिस्ट भी शेयर कर दी है. बता दें इस बार भी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल अनुपमा’ पहले नंबर पर है. बता दें इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है.यह शो काफी दिनों से नंबर 1 पर बना हुआ है. बाकी सभी शोज में काफी उथल-पुथल मचाई हुई है. आइए जानते हैं, इस विकेंड की टीआरपी की लिस्ट…
अनुपमा (Anupamaa) बना TRP List में नंबर वन
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सीरियल ‘अनुपमा’ फैंस के दिलों पर लगातार जादू चल रहा है. इस सीरियल में लगातार नए ट्रैक देखने के लिए मिलता रहता हैं. इस विकेंड पर सीरीयल की रेटिंग 2.4 के साथ एक बार फिर से राज कर रहा है.
TRP List की लिस्ट में दूसरे नंबर पर Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
‘स्टार प्लस'(StarPlus)का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की नई पीढ़ी की स्टोरी बहुत ही दिलचस्प हो गई है. सवि और ईशान की स्टोरी को दर्शकों काफी पसंद कर रहे है. ये सीरियल 2.1 की रेटिंग से दुसरे स्थान पर बना हुआ है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘इमली’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’…
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले कुछ हफ्ते से काफी पीछे चल रहा था. हालांकि, काफी वक्त बाद इस सीरियल ने एक फिर 1.7 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है. वहीं तीसरे स्थान पर टेलीविजन के शो ‘इमली’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस शो को जबरदस्त टक्कर दे रहा है, ये शो भी 1.7 रेटिंग के पर चल रहा है.
टेलीविजन पर कुछ वक्त पहले ही ‘शिव शक्ति’ (Shiv Shakti) कुछ वक्त पहले ही टेलीकास्ट हुई थी. लेकिन इस शो ने बहुत वक्त में ही सीरियल्स को कड़ी टक्कर देते हुए टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बना चुकी है. ये शो 1.6 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर राज कर रहा है. इसके साथ ‘स्टार प्लस’ (StarPlus) के शो पाड्या स्टोर, ये है चाहतें, तेरी मेरी डोरियां चौथे नंबर पर हैं. वहीं जी टीवी (Zee TV) के शो भाग्य लक्ष्मी और कुंडली भाग्य ने भी चौथे स्थान पर अपनी जगह हासिल की हैं.
खतरों के खिलाड़ी 13 TRP List में 5वें नंबर पर
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) ने भी टीआरपी लिस्ट में 1.5 रेटिंग में अपनी जगह ले चुकी है. ये शो 5 वें स्थान पर अपनी जगह हासिल कर चुका है.






