मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड हाई कोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौट गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वह सीधा एयरपोर्ट से आवास निकल गये हैं। बता दें, कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन की दिल्ली में तबीयत खराब है इसलिए वह अपने पिता से मिलने दिल्ली गये थे। सीएम ने शिबू सोरेन से मिलकर उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान दिल्ली में सीएम ने लीगल टीम के साथ भी राय मशवरा किया। बता दें कि वह बुधवार (20 सितंबर) को दिल्ली दौरे पर गए थे। बता दें, जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने कल यानी 23 सितंबर को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। ईडी ने चौथी बार समन भेजकर उन्हें एक बार फिर से ईडी दफ्तर बुलाया है। इससे पहले ईडी ने सीएम को तीन बार समन भेजा था लेकिन वे ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित