जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन का निरीक्षन करने आए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ स्टेशन परिसर पर भाजपा नेता सोमू सरदार पर भड़क गए. सोमू जनता की समस्या को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचे थे. दरअसल, स्टेशन ओवरब्रिज बनी सड़क इन दिनों गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. इसकी शिकायत लेकर सोमू सरदार अपने अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने सोमू सरदार को डीआरएम से दूरी बनाकर रहने को कहा इतने में सोमु सरदार भड़क उठे और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी से ही उलझ पड़े. यह देख डीआरएम ने सोमु सरदार को फटकार लगानी शुरु कर दी. उन्होंने सोमु सरदार से कहा कि वह इस तरह एक ऑन ड्यूटी स्टाफ से बहस नहीं कर सकते. वह उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है. हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया.
जल्द ही होगी सड़क की मरम्मत – डीआरएम
इधर, सड़क की समस्या को लेकर डीआरएम ने कहा कि उन्हे सड़क खराब होने की सूचना है. इस मामले में वह जिले के उपायुक्त के भी संपर्क में है. उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क की मरम्मत कर गढ्ढों को भरा जाएगा जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके.।






