बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

बिहार | जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कृमि दिवस पर बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. प्राइमरी से प्लस टू तक के स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है.

किसी कारणवखाने से वंचित रह गए बच्चों के लिए 27 सितंबर को मॉक-ऑप दिवस पर इसे खिलाई जाएगी. बच्चों को इस को गोली घर ले जाने नहीं देना है. शिक्षकों की मौजूदगी में ही बच्चों की उम्र के हिसाब से दवा का सही डोज खिलाया जाना है. इसके लिए मेडिकल टीम भी गठित की गई है. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कृमि का तो ज्यादा असर कम उम्र में ही होती है. शरीर कृमि होने से खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी और दस्त व वजन में कमी जैसी परेशानियां पैदा होती है. बच्चों को दवा देने से पहले सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक,सहायक शिक्षक प्रशिक्षित किया जाना है. डीईओ ने इसे लेकर जरूरी निर्देश सभी बीईओ को दिया है.

बच्चों को कृमि का दवा खिलाना जरूरी

कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए यह दवा सभी बच्चों को देना जरूरी है. आपके बच्चों में कृमि संक्रमण का प्रभाव तुरंत दिखाई न दे, लेकिन उनके स्वास्थ्य व शिक्षा और सम्पूर्ण विकास को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं. कृमि की दवा (एल्बेंडाजोल) के सेवन से बच्चों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है. बच्चों को दवा चबाकर खाना चाहिए. यह दवा प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सभी बच्चों को देना है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित