मोहन सिंह मेमोरियल वन डे फ्लडलाईट फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग लेंगे। बुधवार को संरक्षक प्रशांत सिंह उर्फ पुतुल ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मोहन सिंह के याद में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एक ऑक्टुबर को टेल्को मनिफिट डीवीसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा की जाएगी। मौके पर जमशेदपुर के कईं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। श्री सिंह ने बताया
एकदिवसीय फ्लडलाट फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगे, जितने वाले टीम को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 35 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपये दिए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में जमशेदपुर जिला के साथ साथ अन्य जिला की टीमे भी भाग लेंगे।उन्होंने कहा पहला मैच टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के बीच होगा। उसके बाद टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा। मौके पर क्लब के संरक्षक प्रशांत सिंह पुतुल ने खिलाड़ियों से टूर्नामेंट में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।






