कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुर्मी समाज के द्वारा आंदोलन का रूप अख्तियार करते हुए रेल चक्का जाम किया गया जिसकी वजह से रेल का परिचालन बाधित हुआ टाटा हावड़ा मार्ग की बात कर तो यहां ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से सामान्य रहा पर टाटा मुंबई मार्ग की ओर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस उत्कल एक्सप्रेस इतवारी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को जहां-तहाँ रोक दिया गया इधर टाटानगर रेलवे स्टेशन में हावड़ा तितलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को सुबह से ही रोक दिया गया, दूरंतो एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर के पास कुर्मी समाज के लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जिसकी वजह से टाटा मुंबई मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा
परेशान यात्रियों ने रेल एडमिनिस्ट्रेशन पर आरोप लगाते हुए कहां की रेल प्रबंधन को आंदोलन के संबंध में पहले ही जानकारी थी ऐसे में यात्रियों को सही जानकारी देनी थी जिसकी वजह से यात्री परेशान नहीं होते दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया और अब तक नहीं बताया जा रहा है कि उस ट्रेन के बजाय दूसरा क्या विकल्प है






